प्रमुख संवाददाता, जुलाई 22 -- यूपी के मेरठ में मंगलवार को भी शहर के कई इलाकों में दिन नहीं बल्कि रात में भी बिजली गुल रही। बच्चापार्क बिजलीघर से रात में बत्ती गुल हुई तो लोगों ने सड़कों पर उतरकर हंगामा कर दिया। बताया गया कि बच्चा पार्क बिजलीघर में सीटी फट गई थी। वहीं माधवपुरम-ब्रह्मपुरी में फाल्ट के कारण रात में अंधेरा छाया रहा। शाम सात बजे बच्चा पार्क बिजलीघर से आपूर्ति ठप हुई थी। दवा व्यापारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि रात दस बजे तक भी बच्चा पार्क बिजलीघर से जुड़े इलाकों में आपूर्ति सुचारू नहीं हुई थी। अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी ने बताया कि बच्चा पार्क बिजलीघर में सीटी फटने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके अलावा घंटाघर-जलीकोठी इलाके में भी दिन नहीं बल्कि रात में भी बिजली गुल हुई। यह भी पढ़ें- जौहर विश्वविद्यालय विवाद में शशि थरू...