बिजली संकट से गड़बड़ाई पेयजल की व्यवस्था
हल्द्वानी, मई 29 -- हल्द्वानी। लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या ने पेयजल व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने और लो वोल्टेज से ट्यूबवेल का संचालन तय समय पर नहीं हो रहा है। जिससे लोगों को पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गौला नदी से पेयजल की मांग पूरी नहीं होने से ट्यूबवेल के मदद से भूजल निकाल कर पानी की आपूर्ति की जाती है। इसके बाद भी पानी की कमी होने पर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली की कटौती और लो वोल्टेज से पेयजल संकट बढ़ रहा है। समय से ट्यूबवेल नहीं चलने पर सुबह और शाम पानी आने के तय समय पर लोग घरों में इंतजार करने को मजबूर हो गए हैं। कई क्षेत्रों में पानी देर से पहुंच रहा है, जबकि कुछ जगहों पर सप्लाई का समय कम हो गया है। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ दैनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.