सीतामढ़ी, जून 23 -- पिपराही। दोनों बागमती तटबंध के अंदर हजारों हेक्टेयर जमीन में खेती की जाती है। किन्तु सिंचाई की सुविधा नही रहने से फसलों का उत्पादन खर्च के अनुरूप नही हो पाता है। ग्यारह पंचायत वाले प्रखंड के कुअमा धनकौल, परसौनी बैज,मेसौढा, बसहिया शेख तथा बेलवा पंचायत के अलावा शिवहर तथा पुरनहिया प्रखंड के दर्जनों गांवों के किसान के खेत दोनों बागमती तटबंध के अंदर है। सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने से किसान ठीक तरह से खेती नही कर पाते हैं।प्रखंड क्षेत्र के कई गांव के किसानों ने बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर कुछ भाग में बिजली पोल तो गड़वा लिया।किन्तु अब तक न बिजली तार टंगा और न ट्रांसफार्मर लगा। यह भी पढ़ें- दस दिन बाद भी नहीं सुधरा बिजली कटौती का सिलसिला जबकि खेतों में दर्जनों निजी बोरिंग गड़ा हुआ है।अगर बिजली की उपलब्धता हो जाती है तो क...