बिजली संकट से उबल रहा सेक्टर-4जी, बीडू ने बीएसएल प्रबंधन को दी आंदोलन की चेतावनी
बोकारो, जून 22 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन (बीडू) ने सेक्टर-4जी की लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर बीएसएल प्रबंधन और नगर सेवा विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। सोमवार को सेक्टर-4जी स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित प्रतिनिधियों की बैठक में शहर के विभिन्न सेक्टरों की बिजली व्यवस्था की समीक्षा की गई, जिसमें सेक्टर-4जी की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बताई गई। बैठक में मौजूद बीएसएल के विभिन्न यूनिटों में कार्यरत कामगारों ने कहा कि सेक्टर-4 जी में रहने वाले कर्मचारियों के साथ वर्षों से अन्याय हो रहा है। क्षेत्र में लगातार लो वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या बनी हुई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों और सामान्य जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। यूनियन के महामंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.