बिजली संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
भागलपुर, मई 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। हबीबपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित भतुआबाड़ी में पिछले चार दिनों से बिजली गुल रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को सुद्दी मुखिया चौक पर सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की।सड़क जाम की सूचना मिलते ही हबीबपुर थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में करीब चार बिजली के पोल गिर गए हैं, जिसके कारण पूरी तरह से बिजली गुल है। यह भी पढ़ें- रामपुर खुर्द में चौथे दिन भी बहाल नहीं हुई बिजली, विरोध में अंडरपास पुल एक घंटे जाम शिकायत के बावजूद बिजली व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.