शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में गुरुवार सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने से अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जांच सेवाएं करीब डेढ़ घंटे तक ठप रहीं। इस दौरान ओपीडी और वार्डों में पहुंचे मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा, जबकि भर्ती मरीज स्ट्रेचर पर ही जांच का इंतजार करते रहे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र में फाल्ट होने से मेडिकल कॉलेज की बिजली गुल हो गई। मरीजों की सुविधा के लिए जनरेटर चलाकर कार्य शुरू कराया गया, लेकिन कई एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनें जनरेटर से संचालित नहीं हो सकीं। इसके चलते सुबह साढ़े नौ से करीब 11 बजे तक जांच कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। बिजली न होने से ओपीडी में पहुंचे मरीजों की संख्या बढ़ती गई। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कक्षों के बाहर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जमा हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.