हजारीबाग, मई 19 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर में पिछले कई दिनों से चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर व्यापारियों और आम जनता का धैर्य अब जवाब देने लगा है। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा बिजली व्यवस्था पर आक्रोश हजारीबाग स्वर्णकार व्यवसायी संघ ने शहर की बदहाल बिजली आपूर्ति पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो संघ जनहित में सड़कों पर उतरेगा और पूरे हजारीबाग बाजार को बंद कराकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।बिजली की गंभीर स्थिति स्वर्णकार व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हजारीबाग शहर और इसके आसपास के इलाकों में बिजली की स्थिति अत्यंत गंभीर हो चुकी ह...