लखनऊ, अगस्त 6 -- फुंके ट्रांसफार्मर न बदले जाने को लेकर देवरिया और गाजीपुर के अधिकारियों पर कार्यवाही की गई है। देवरिया के लाल क्षेत्र में 10 दिन में फुंका ट्रांसफारमर न बदले जाने की शिकायत पर मुख्य अभियंता गोरखपुर (द्वितीय) को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं गाजीपुर के गहमर में 12 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने और बैठक में अनुपस्थित रहने पर वहां के अधिशासी अभियंता को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधीक्षण अभियंता को भी कड़ी चेतावनी दी गई है। यह कार्रवाई गुरुवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जले हुए ट्रांसफार्मरों के समयबद्ध प्रतिस्थापन, कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत सुरक्षा तथा विद्युत व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा बैठक के दौरान की गई। कार्यवाही के निर्देश ऊर्जा ...