कन्नौज, अप्रैल 27 -- भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। क्षेत्र के ग्राम भाऊलपुर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का सब्र सोमवार को टूट गया। आक्रोशित लोगों ने भाऊलपुर चौराहे पर एकत्रित होकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बढ़ते तापमान के साथ बिजली की कटौती भी बढ़ती जा रही है। सौरिख पावर हाउस द्वारा ओवरलोडिंग का हवाला देकर रोस्टर के नाम पर सप्लाई दी जा रही है, लेकिन हकीकत में ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही। रात के समय भी बमुश्किल दो घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे लोगों की नींद और दिनचर्या दोनों प्रभावित हो रही हैं। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में बिजली संकट से उपभोक्ता बेहाल, जनजीवन प्रभावित बिजली संकट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.