बुलंदशहर, जून 27 -- 48 घंटे से जारी अघोषित बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। दर्जनों लोगों ने टाउन बिजलीघर का घेराव कर धरना दिया और मौके पर पहुंचे एसडीओ व अधिशासी अभियंता को जमीन पर बैठाकर बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने विरोध करते हुए दोनों अधिकारियों को चूड़ी देने का प्रयास भी किया। शनिवार दोपहर बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिजलीघर पहुंचे, जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक होशियार सिंह भी बिजलीघर पहुंचे। लेकिन वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। सूचना पर अधिशासी अभियंता सौरभ मिश्रा और एसडीओ दयाशंकर मौके पर पहुंचे तो लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात से नगर के अधिकांश क्षेत्रों में अघ...