बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, उपभोक्ताओं ने पांच उपकेंद्रों का किया घेराव
बरेली, जून 13 -- बुधवार और गुरुवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा दी। बड़ी संख्या में बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और 33 केवी व 11 केवी लाइनें क्षतिग्रस्त होने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली संकट गहरा गया। मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चलने के बावजूद कई इलाकों में दो दिन बाद भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। इससे परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा और लोगों ने पांच बिजली उपकेंद्रों का घेराव कर हंगामा किया। आंधी के दौरान जिलेभर में 150 से अधिक स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम ने सभी उपकेंद्रों की मुख्य आपूर्ति तो बहाल कर दी, लेकिन बड़ी संख्या में लोकल फॉल्ट बने रहने से मोहल्लों और कॉलोनियों में बिजली नहीं पहुंच सकी। हरूनगला, सीबीगंज,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.