लखनऊ, अप्रैल 26 -- चिलचिलाती गर्मी में बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से शहरवासियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। रविवार को केबल फाल्ट, ट्रांसफार्मर फुंकने और एबीसी जलने सहित कई इलाकों में सुबह से शाम तक घंटों बिजली गुल रही। रायबरेली रोड, कानपुर रोड, चौपाटिया सहित कई क्षेत्रों में लोगों का गुस्सा उपकेंद्रों पर फूट पड़ा। वहीं राजाजीपुरम, चिनहट में बिजली संकट से त्रस्त उग्र भीड़ ने आधी रात को हंगामा किया और नारेबाजी की। वहीं,रायबरेली रोड स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में एबीसी तार में आग लग गई। राजाजीपुरम के पाल तिराहा उपकेंद्र में रात 12.30 बजे बिजली गुल हो गई। आधी रात बिजली गुल होने पर लोग भड़क गये और रात करीब 2.30 बजे उपकेंद्र पर हंगामा किया। यह भी पढ़ें- नगराम मे तेज हवाओं से दो घंटे ठप रही बिजली सप्लाई, दो सौ गांवों में गर्मी से बेहाल हुए लोग इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.