बिजली संकट पर किसानों का विद्युत निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन
शाहजहांपुर, जून 27 -- शाहजहांपुर। सिंधौली क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती, ट्रिपिंग और खराब ट्रांसफार्मरों से नाराज किसानों ने शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुलजार सिंह के नेतृत्व में हाइडिल कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने अवर अभियंता सुनील को ज्ञापन देकर बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग उठाई। किसानों ने बताया कि चंदपई, सैजना और रामपुर ताहरपुर गांवों के ट्रांसफार्मर खराब होने से कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। जर्जर तार और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से खेती-किसानी के साथ ग्रामीणों का दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि कई संविदा लाइनकर्मी शिकायत के बावजूद फोन नहीं उठाते, जबकि कुछ अपने मोबाइल बंद कर लेते हैं। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से नाराज किसानों ने बिजलीघर पर दिया धरना, एसएसओ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.