प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 5 -- बिजली संकट, महंगी दरों और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी किया। सदर चौराहा, भैरोपुर, कपूर चौराहा, चौक घंटाघर, बाबागंज, भंगवा चुंगी पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। बाराबंकी में बिजली न होने के कारण सड़क किनारे सो रहे एक परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत घटना की उच्चस्तरीय जांच कर मुआवजा एवं न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, देवी दिन गौतम, उषा पाल, दशरथ,अजीत प्रताप सिंह, सनोज, बलदेव सिंह, ओमप्रकाश करी, धुन्नू सिंह, कमर अली आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- बिजली बिल बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन आज यह भी पढ़ें- मह...