बरेली, मई 22 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। दिनभर की कटौती के बाद रात में भी ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट से लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं। बिजली संकट का आलम यह है कि कई इलाकों में लोग पूरी रात घरों की छतों और गलियों में टहलते नजर आए। इन्वर्टर जवाब दे चुके हैं और पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को वीर सावरकर नगर फीडर पर एबीसी बंच केबल जलने से कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। जगतपुर के मीरा की पैठ और शहदाना के मठ की चौकी फीडर पर भी बंच केबल जलने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा फूटा दरवाजा, लोहिया विहार, सीबीगंज, परसाखेड़ा, सुभाषनगर, शांतिविहार, कटरा चांद खां, दुर्गानगर, हरुनगला, रामगंगा नगर,...