बिजली संकट ने छीना बुनकरों का सुकून, ठप पड़ रहे पावरलूम
बाराबंकी, मई 30 -- जैदपुर। बुनकर बहुल कस्बा जैदपुर में लगातार हो रही बिजली कटौती ने पावरलूम उद्योग की कमर तोड़ दी है। एक ओर भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर अघोषित बिजली कटौती के कारण पावरलूम संचालकों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बार-बार बिजली आने-जाने और घंटों आपूर्ति बाधित रहने से मशीनें बंद हो जाती हैं, जिससे उत्पादन लगातार घट रहा है। बुनकरों का कहना है कि पहले से ही बढ़ती लागत, बाजार में प्रतिस्पर्धा और सीमित मुनाफे से उद्योग जूझ रहा है। ऐसे में बिजली संकट ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कई बार तैयार हो रहे कपड़े का काम बीच में रुक जाता है, जिससे समय पर ऑर्डर पूरा करना मुश्किल हो जाता है। इसका सीधा असर उनकी आय पर पड़ रहा है。
स्थानीय बुनकरों की समस्याएँ स्थानीय बुनकरों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.