बिजली संकट ने उड़ाई नींद, छीना चैन
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी में बिजली की किल्लत लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। गुरुवार को भी शहर के कई क्षेत्रों में बिजली संकट छाया रहा। कहीं केबल कटने से सप्लाई ठप हो गई तो कहीं ट्रिपिंग, अर्थ फॉल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या ने लोगों को परेशान किए रखा। दिनभर अलग-अलग इलाकों से बिजली गुल होने और वोल्टेज कम-ज्यादा आने की शिकायतें आती रहीं। लगातार हो रही कटौती और तकनीकी खामियों से उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ता दिखा। स्थानीय लोगों ने बिजलीघरों पर पहुंच कर आक्रोश जताया। विभागीय टीमें शिकायतों के निस्तारण में रात तक जुटी रहीं। इस्लाम नगर में सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत नाला निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से एलटी केबल कट गई। यह भी पढ़ें- बिजली संकट : भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की मार, 24 घंटे में 40 से अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.