देवरिया, जून 10 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर कारखाना क्षेत्र में बिजली संकट गहराने पर क्षेत्रीय विधायक ने विद्युत विभाग के एमडी से मुलाकात किया है। वहीं सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है। हालांकि विद्युत आपूर्ति में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। पांडेय चक विद्युत उपकेंद्र के 10 हजार उपभोक्ता प्रचंड गर्मी में विद्युत विभाग की मनमानी से बेहाल है। तीनों फीडर में रोस्टर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जबकि प्रदेश सरकार का आदेश है कि रात में 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक एक भी घंटे की कटौती न की जाए। बावजूद इसके उपकेंद्र के रामपुर कारखाना, पांडेय चक और रुस्तमपुर फीडर में 2 घंटे आपूर्ति तो दो घंटे कटौती का रोस्टर चल रहा है। रामपुर कारखाना क्षेत्र में बिजली संकट गहराने से ...