बिजली संकट को लेकर हस्ताक्षर अभियान
धनबाद, मई 22 -- गोमो। गोमो तथा आसपास क्षेत्रों में गहराती बिजली की समस्या को लेकर लगातार गोमो के लोग एकजुट होकर समस्या के निदान को लेकर सक्रिय हो रहे हैं। शुक्रवार को गोमो पुराना बाजार गांधी चौक पर चैंबर आफ कामर्स के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें एक बड़े बैनर के उपर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी तथा विधायक मथुरा प्रसाद महतो की तस्वीर लगाकर नीचे सभी लोग उसपर अपने अपने हस्ताक्षर कर रहे हैं। और हस्ताक्षर युक्त ये बैनर गोमो के लोग सांसद तथा विधायक को भेजकर बिजली की समस्या पर गंभीर होने का आग्रह करेंगे। इस भीषण गर्मी में बिजली की बदहाल स्थिति को देखकर लोगों का गुस्सा भी फूट सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.