गौरीगंज, मई 21 -- अमेठी। भीषण गर्मी के बीच जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर विधायक सुरेश पासी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने भेल गेस्ट हाउस में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता उपखंड अधिकारी तथा सभी अवर अभियंताओं के साथ बैठक कर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में लगातार हो रही विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज और खराब आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांवों में सुचारु और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोग बिजली संकट से परेशान हैं, इसलिए फाल्ट और ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए तथा अनावश्यक कटौती पर रोक लगाई जाए।विधायक यह भी पढ़ें- यूपी के 19 जिलों में इन ...