गिरडीह, जून 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड के अंतर्गत नेकपुरा पंचायत (फीडर नंबर 6) और आस-पास के गांवों में बिजली की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। यह भी पढ़ें- Purnia News बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ताओं में रोषबैठक का आयोजन बिजली संकट के स्थाई निदान को लेकर शनिवार को बाबा जगनाथ धाम मंदिर प्रांगण, देवपहाड़ी में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने सरकार और पावर हाउस के पदाधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की। ​ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली की स्थिति अत्यंत दयनीय है। हल्की आंधी चलने पर भी पूरे दिन के लिए लाइन काट दी जाती है। इस अघोषित कटौती के कारण सबसे ज्यादा परेशानी छात्र-छात्राओं और किसानों को हो रही है। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की पढ़...