बिजली संकट को लेकर किसानों ने घेरा बिजलीघर, आंदोलन की चेतावनी
मथुरा, जून 11 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने विद्युत समस्या को लेकर गोकुल बिजलीघर का घेराव किया। किसानों का आरोप है कि 18 घंटे आपूर्ति के दावों के बावजूद केवल 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे खेती एवं जन जीवन प्रभावित है। तहसील अध्यक्ष नीरेश कोयड़ एवं जिला उपाध्यक्ष हरिओम यादव के नेतृत्व में किसानों ने मीटरों की एमआरआई रिपोर्ट की मांग की। जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने एसएसओ को बीच में बैठाकर धरना दिया। सूचना पर एसडीओ लक्ष्मीनगर, एसई गोकुल एवं नायब तहसीलदार पहुंच गए। उन्होंने दो दिन में समस्या समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया। यह भी पढ़ें- भाकियू (संघर्ष मोर्चा) ने बिजली अफसरों को बनाया बंधक प्रदेश प्रवक्ता एवं मध्य प्रदेश प्रभारी गजेंद्र परिहार ने चेतावनी दी कि स्थायी समाधान नहीं होने पर गोकुल बिजलीघर पर बड़ा आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.