प्रयागराज, मई 20 -- भीषण गर्मी के बीच गहराए बिजली संकट से शहर की जलापूर्ति पहले ही 25 फीसदी कम हो गई है। अब नलकूपों की मोटरें खराब होने लगी हैं। शहर में बुधवार को एक साथ 11 नलकूपों से जलापूर्ति बंद हो गई। इससे अलग-अलग मोहल्लों में कम से कम तीन हजार घरों में पानी का संकट हो गया है। जलकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजापुर के लल्लन की गली, नैनी कार्यालय कैंपस, नैनी के चकनौतिया स्थित पीडीए कॉलोनी, नैनी के सब्जी मंडी, रम्मन का पुरवा और नेहरू पार्क के नलकूपों से जलापूर्ति बाधित हुई। बाताया जा रहा है कि इनमें अधिकतर नलकूपों की अर्थिंग में खराबी आई।बिजली यह भी पढ़ें- 46 डिग्री तापमान में धड़ाम हुई बिजली व्यवस्था कटौती के चलते शहर के लगभग सभी इलाकें में जलापूर्ति लड़खड़ा रही है। राजरूपपुर और कालिंदीपुरम की स्थिति बेहद खराब हो गई। इलाहाबाद पश...