बिजली संकट के बीच एमडी ने दो एक्सईएन और एक एसडीओ को हटाया
लखनऊ, मई 19 -- राजधानी में गहराए बिजली संकट और उपभोक्ताओं के भारी आक्रोश के बीच मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने अमौसी जोन के दो एक्सईएन और एक एसडीओ का तबादला कर उन्हें गैर-जनपद भेज दिया गया है। न्यू आलमबाग (अमौसी जोन) के एक्सईएन इं. कृष्णानंद और सहायक अभियंता महेंद्र कुमार को हटाकर बरेली क्षेत्र संबद्ध किया गया है। वहीं, अमौसी जोन के एक्सईएन (पीआर एडमिन) इं. विवेक प्रकाश का तबादला गोंडा विद्युत परीक्षण खंड में कर दिया गया है। इनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इं. सुनील कुमार गुप्ता को गोंडा से अमौसी जोन का नया एक्सईएन (पीआर एडमिन) और इं. अभिषेक कुशवाहा को न्यू आलमबाग का नया एक्सईएन बनाया गया है, जबकि अनिल कुमार यादव को अमौसी जोन का नया सहायक अभियंता नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.