धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद। बिजली संकट के निदान लिए जीएम से झामुमो नेता देबू महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला। जीएम से कहा कि जिले में घंटों बिजली गुल रहती है। जीएम ने जिले में चल रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हर जगह मेंटेनेंस जारी है। इस कारण लोगों को थोड़ा बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। मेंटेनेंस पूरा होने के बाद राहत मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में रमेश कुमार महतो, कालो साव, मनोज कुमार यादव, किशोर कुमार, राजू साव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.