बिजली संकट के खिलाफ डिनोबिली मोड़ पर रोड जाम
धनबाद, अगस्त 4 -- नुनुडीह विद्युत सब-स्टेशन के डीवीसी और भागा फीडर में तकनीकी खराबी आने से रविवार की सुबह 10 बजे से सोमवार सुबह नौ बजे तक बिजली ठप रही। इससे शालीमार, भागा, जोड़ापोखर, डिगवाडीह और जियलगोरा के दो लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए। डिगवाडीह डीजी प्लांट बाधित रहने से बरारी, लोदना, जयरामपुर व बागडिगी में भी अंधेरा रहा। आक्रोशित लोगों ने रविवार की रात करीब 12 बजे झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को डिनोबिली मोड़ के समीप जाम कर दिया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर सुदामडीह व जोरापोखर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने कहा कि उमस भरी गर्मी में रहना मुश्किल हो गया है। जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय प्रसाद गुप्ता द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या समाधान कराने के आश्वासन के बाद जाम समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.