बिजली संकट के खिलाफ जनसंघर्ष की तैयारी, 28 को अहम बैठक
गिरडीह, जून 27 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के धुरगड़गी एवं झारखंडधाम फीडर क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज एवं अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण अब जनसंघर्ष का रास्ता अपनाने की तैयारी में हैं। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता, गिरिडीह को पूर्व में लिखित शिकायत भी सौंपी गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने और केवल आश्वासन मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- बिजली में सुधार नहीं तो 1 जुलाई को पावर हाउस में तालाबंदीबैठक की तैयारियां इसी मुद्दे को लेकर जनसंघर्ष मोर्चा की ओर से रविवार, 28 जून को पूर्वाह्न 11 बजे बदडीहा-1 पंचायत सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। बैठक में क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में बिजली समस्या के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.