बिजली संकट : 33केवी और 11केवी लाइन में फॉल्ट से गुल रही बिजली
प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शुक्रवार आधी रात आई आंधी-पानी के कारण शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। 33केवी और 11केवी लाइन में फॉल्ट आने से धूमनगंज, दारागंज, करेली, रामबाग उपकेंद्र समेत दर्जनों मोहल्लों में शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। यह भी पढ़ें- खुसरोबाग में वैक्यूम इंडिकेटर में धमाका, दरियाबाद में टूटा तारबिजली की कटौती धूमनगंज और ताड़बाड़ में 33केवी लाइन फॉल्ट से शुक्रवार आधी रात को पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। धूमनगंज के प्रीतमनगर, सैनिक कॉलोनी, शेरवानी और सुलेमसराय में रात 12 बजे से 3 बजे तक बिजली गुल रही। शिकायतों का अंबार लगने पर कर्मचारियों ने मोबाइल बंद कर लिया। शनिवार दोपहर में भी 33केवी से सप्लाई न मिलने से कई इलाके प्रभावित रहे। इससे पूर्व रात 1:30 बजे बैदनटोला में शॉर्ट सर्किट से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.