दुमका, जून 2 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के पश्चिमी भाग स्थित खुटोजोरी, गुमरो, बड़ा डुमरिया और बास्कीडीह पंचायत के दर्जनों गांवों में करीब एक सप्ताह से भीषण गर्मी के बीच बिजली की समस्या से लोग जुझ रहे हैं। यह समस्या बीते शुक्रवार से ही शुरू हुई है। लगातर कट-कट कर बिजली मिलने से लोग परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण साधन रूज, कार्तिक दत्ता, केशव दत्ता, अमर दत्ता, उत्पल मंडल, आशीष दत्ता, श्रीमती हेंब्रम आदि ने बताया कि 24 घंटे में महज 7-8 घंटे ही बिजली मिल रही है। रात में सप्लाई बाधित रहने से गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो जाता है।

बिजली आपूर्ति की स्थिति जानकारी के मुताबिक बिजली आपूर्ति देवघर जिले के सिमला पावर प्लांट के ग्रिड से हो रही है। ग्रिड में ट्रांसफॉर्मर मरम्मत कार्य चलने के कारण सप्लाई बाधित है। पंखा-कूलर बंद रहने से बच्चों,...