बिजली संकट : भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की मार, 24 घंटे में 40 से अधिक कट
बुलंदशहर, मई 21 -- आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। एक तरफ सूरज के तल्ख तेवर लोगों को झुलसा रहे हैं, तो दूसरी तरफ अघोषित कटौती और ट्रिपिंग के खेल ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। हालात यह हैं कि पिछले 24 घंटे के भीतर 40 से अधिक बार बिजली के छोटे-बड़े कट लग रहे हैं, जिससे लोग इस भीषण गर्मी में पसीने-पसीने होने को मजबूर हैं। गुरुवार को सुबह से ही बिजली का आना-जाना लगा रहा। दिनभर में शायद ही कोई ऐसा घंटा बीता हो, जब निर्बाध रूप से बिजली की सप्लाई मिली हो। बार-बार आ रही ट्रिपिंग के कारण घरों और दफ्तरों में लोग बेहाल नजर आए। चिलचिलाती धूप में जहां लोगों को घरों के भीतर भी चैन नहीं मिल रहा है, वहीं बिजली की इस आंख-मिचौली ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया। कटौती तो एक समस्या है ही, लेकिन जब बिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.