बिजली संकट : ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट, ट्रिपिंग से उपभोक्ता बेहाल
बुलंदशहर, मई 25 -- भीषण गर्मी और पारे के रिकॉर्ड तोड़ उछाल के बीच बिजली की बढ़ी मांग ने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। शहर से लेकर देहात तक पूरा जिला इन दिनों बिजली संकट की चपेट में है। अघोषित कटौती तो दूर, दिन और रात में 15 से 20 बार तक हो रही ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं को बुरी तरह बेहाल कर दिया है। सोमवार को पूरे दिन शहर के मुख्य इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली चलती रही, जिससे लोग गर्मी में परेशान हो गए। सोमवार को शहर में कालाआम, कचहरी रोड, शिकारपुर रोड, राधानगर, शास्त्रीनगर, डीएम रोड और अनूपशहर अड्डा आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह पटरी से उतरी रही। इन इलाकों में सुबह से ही ट्रिपिंग का सिलसिला शुरू हो गया। स्थिति यह रही कि महज 10 से 15 मिनट के लिए सप्लाई आती और फिर अगले 30 से 40 मिनट के लिए गायब हो जाती। इस कड़कड़ाती धूप और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.