बिजली संकट : एबी केबल जलने का नहीं थम रहा सिलसिला
अयोध्या, मई 26 -- अयोध्या, संवाददाता। भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग के चलते एबी केबल जलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। केबल जलने के कारण शहरी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को सबसे अधिक समस्या पानी की आ रही है। लाइट गायब होते ही बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों का बुरा हाल हो जाता है। मंगलवार को शहर के नियावां विद्युत उपकेन्द्र क्षेत्र में कई जगह पैदा हुए बिजली संकट से लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा। अपराह्न करीब चार बजे 11 केवी शिवपुरी फीडर बंद हो गया। बताया गया कि ताराजी पुरम के पास एबीसी केबल जल गई है। करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित रही। वहीं कैंट रोड तिराहा के पास तार टूट जाने के कारण पटेश्वरी विहार कॉलोनी और बालकराम कॉलोनी से संबंधित क्षेत्र की सप्लाई नॉर्मल होने अभी लगभग एक घंटे के लिए बंद रही। लाइट गुल होने से करीब पांच हजार लोगों को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.