गाज़ियाबाद, जून 19 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

बिजली बंद होने के समय इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, कोयल एंक्लेव, भोपुरा समेत कई इलाकों में शुक्रवार को अलग-अलग समय पर करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा। ट्रांस हिंडन जोन ऐसे क्षेत्रों में शामिल है, जहां बिजली ट्रिप नहीं होती है। लेकिन विभिन्न इलाकों में घंटों की कटौती हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों की शिकायतें इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शुक्रवार को करीब चार घंटे बिजली गुल रही। स्थानीय निवासी प्रदीप महेश्वरी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे से नौ बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद दोपहर करीब एक से तीन बजे तक दो घंटे बिजली गुल रही। शि...