गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। गर्मी के बढ़ते ही ट्रांस हिंडन के विभिन्न इलाकों में अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग कि समस्या गहरा गई है। इसके चलते बुधवार को सात इलाकों में लगभग पांच घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली न होने से लोगों के घरों में इंवर्टर भी डाउन हो गए, जिससे उपभोक्ताओं की दिनचर्या प्रभावित हुई। साहिबाबाद क्षेत्र नौ ट्रिपिंग जोन में आता है। इसके बावजूद इलाके में रोजाना पांच घंटे तक की कटौती लोगों को झेलनी पड़ रही है। विद्युत निगम का दावा है कि बीते साल के मुकाबले बिजली कि समस्या में सुधार हुआ है। इसके बावजूद लगातार बिजली ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती की समस्या क्षेत्र में बनी हुई है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को शालीमार गार्डन, कडकड मॉडल गांव, कोयल एंकलेव, इंदिरापुरम और वसु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.