गाज़ियाबाद, जून 28 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। टीला मोड़ स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बिजली नहीं होने से नाराज लोगों ने देर रात विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों और कॉलोनी निवासियों के बीच आपूर्ति को लेकर नोंकझोक भी हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि उपकेंद्र पर पहुंचने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं की गई। इस कारण करीब आठ घंटे तक भीषण गर्मी में बिन बिजली रहना पड़ा। यह भी पढ़ें- बिजली संकटः ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली गुल, लोगों ने उपकेंद्र घेराट्रांसफार्मर में आग इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के ट्रांसफार्मर में शनिवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे आग लग गई थी। इसके बाद कॉलोनी करीब आठ घंटे तक अंधेरे में रही। दो घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों में गुस्सा बढ़ गया। करीब साढ़े 11 बजे कॉलोनी के लोग इंद्रप्रस्थ कॉलोनी 33...