बिजली संकट: भड़के लोग, अधिकारियों का घेराव किया
मेरठ, मई 21 -- पिछले कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती का दंश झेल रहे मोहल्ला तारनी स्ट्रीट के लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इसी बीच बिजली की समस्याओं को लेकर नगर पालिका में बैठक करने पहुंचे अधिकारियों का लोगों ने घेराव किया। यहां भी उन्होंने जमकर नारेबाजी की। बाद में नगर पालिका सभागार में पहुंचे बिजली अधिकारियों का भी लोगों ने घेराव कर लिया। बाद में अधिकारियों ने जल्द बिजली की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए। भीषण गर्मी के बीच सरधना के विभिन्न इलाकों में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। बुधबाजार मोहल्ले में तीन दिन से बिजली संकट बना हुआ है, जबकि वर्धमान फीडर से जुड़े तारनी स्ट्रीट और तगायान मोहल्ले में भी दो दिन से आपूर्ति ठप बताई गई है। मोहल्ला मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.