बिजली संकट: ओवरलोडिंग से फुंक रहे केबिल बक्से, बढ़े फाल्ट, उपभोक्ता परेशान
बुलंदशहर, मई 27 -- आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच जिले की बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। एसी और कूलरों के लगातार चलने से बढ़े लोड के कारण पावर कॉरपोरेशन का सिस्टम हांफने लगा है। ओवरलोडिंग के चलते कहीं केबिल बक्से फट रहे हैं, तो कहीं ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इस संकट के कारण शहर से लेकर देहात तक हाहाकार मचा हुआ है और लोगों को इस उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के समय काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। बुधवार को सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली का सिलसिला शुरू हो गया। कचहरी रोड, कालाआम, राजे बाबू रोड और डीएम रोड समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में कई घंटों तक बत्ती गुल रही। सबसे ज्यादा खराब स्थिति नुमाइश फीडर के अंतर्गत देखने को मिली, जहां ओवरलोडिंग के कारण केबिल बक्सा ही फट गया। इसके चलते इलाके की बिजली कई घंटे तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.