बिजली संकट, स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का प्रदर्शन
बहराइच, जून 5 -- बहराइच, संवाददाता। भीषण बिजली संकट, महंगी बिजली दरों तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के विरोध में शुक्रवार को आप पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष फिरोज हैदर के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भीषण गर्मी में जनता बिजली संकट से त्रस्त है। पूरे प्रदेश में आम नागरिक, किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। महंगी बिजली दरें चुकाने के बावजूद निर्वाध बिजली नहीं पा रही है। उद्योग, व्यापार, खेती और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बाराबंकी में बिजली न होने के कारण सड़क किनारे सो रहे एक परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत बदहाल बिजली व्यवस्था का दुखद उदाहरण है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट पर आम आदमी पार्टी ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.