मुंगेर, जून 14 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को नगर के यूको बैंक के समीप एक निजी मकान में संचालित आयुर्वेदिक क्लीनिक में बिजली की शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिससें क्लिनिक में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

घटना का समय घटना के समय क्लिनिक बंद था तथा चिकित्सक और उनकी टीम दूसरे क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर में गए हुए थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम इंस्पेक्टर राजबल्लभ यादव के नेतृत्व में दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

अग्निशमन कार्य क्लिनिक के अंदर आग तेजी से फैलने के कारण अग्निशमन कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आग पर काबू पाने के लिए क्लिनिक के तीसरे ...