बागपत, मई 4 -- बागपत। अधीक्षण अभियंता जगदीश चंद्र यादव ने जानकारी दी। बताया कि विद्युत वितरण मण्डल कार्यालय में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए उपभोक्ता मोबाइल नंबर 9193330171 पर संपर्क कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा व बिजली आपूर्ति से जुड़ी परेशानियों को तुरंत दूर किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...