भदोही, मार्च 10 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय दुरासी में शनिवार को बिजली शॉट सर्किट में एक शिक्षिका समेत 15 विद्यार्थी झुलस गए। इस दौरान विद्यालय का स्मार्ट टीवी, सबमर्सिबल का स्टार्टर, मोटर, 10 पंखा, टीवी का सीपीयू जल गया। इसके कारण अफरा-तरफरी का आलम रहा। स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रभात रंजन ने मामले से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया उसके बाद बिजली कटवाने का काम किया। कहा कि करीब ढाई बजे कंपोजिट विद्यालय में शॉट सर्किट से आग लग गई। उस वक्त स्मार्ट क्लास में बच्चों को कुछ सिखाया जा रहा था। क्लास में मौजूद 15 बच्चे बिजली के तार से निकली चिंगारियों के चपेट में आ जाने से हल्का झुलस गए। अनुदेशिका सुषमा गुप्ता बोर्ड से स्मार्ट टीवी का प्लग निकालते समय करंट की चपेट में आ गई और उनका एक हाथ जख्मी हो गया। शिक्षकों ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.