बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए विधायक ने ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात
सिद्धार्थ, जुलाई 17 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी तहसील क्षेत्र की लचर बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक और पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार करने की आवश्यकता बताई। बांसी तहसील मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था काफी लचर है। आए दिन फाल्ट होना, ट्रांसफार्मर खराब होना, लो वोल्टेज आदि की समस्या क्षेत्र के लोग काफी समय से जूझ रहे हैं। विधायक और पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से लखनऊ में मुलाकात की और उन्हें बांसी क्षेत्र की सारी समस्याओं से अवगत कराया। ऊर्जा मंत्री ने बांसी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुधार कराने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.