दुमका, जून 18 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। बिजली की व्यवस्था में सुधार को लेकर बुधवार को दुमका स्थित प्रमंडलीय विद्युत कार्यालय, महुआडंगाल में जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल, जिला परिषद सदस्य विमान सिंह एवं बसंती मुर्मू ने संयुक्त रूप से जिला विद्युत कार्यपालक अभियंता अमिताभ बच्चन सोरेन से मुलाकात कर अपने-अपने क्षेत्रों में व्याप्त विद्युत संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। जनप्रतिनिधियों ने बिजली आपूर्ति में सुधार, विद्युत तार बदलाव,खराब उपकरणों की मरम्मत तथा ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग रखी। इस पर जिला विद्युत कार्यपालक अभियंता अमिताभ बच्चन सोरेन ने सभी समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि विभाग की पहल से क्षेत्रवासियों को जल्द ही बेहतर विद्युत सुविधा उपलब...