बिजली व्यवस्था बेहतर करने के किए जा रहे प्रयास : ऊर्जा मंत्री
आजमगढ़, मई 23 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण इस समय बिजली की मांग में भारी वृद्धि हुई है। जिसके चलते कहीं-कहीं बिजली की समस्या हो रही है। विभाग की ओर से व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिससे किसी भी उपभोक्ता को परेशानी न होने पाए। शुक्रवार शाम सठियांव में आयोजित बिजली कैंप का निरीक्षण करने के बाद ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिल की गड़बड़ी और अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए मेगा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। किसी भी उपभोक्ता को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, विभाग जनता की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- बेतहाशा गर्मी के बिजली के अधिकारी सक्रिय रहें, समस्या को दूर करवाएं, UPPCL का सख्त निर्देश ऊर्जा मंत्री ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.