बिजली व्यवस्था बेपटरी, 24 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति
प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। आंधी से प्रभावित हुई बिजली व्यवस्था गुरुवार को भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित रही। कल्याणी देवी इलाके में पेड़ गिरने से तीन बिजली के खंभे उखड़ गए थे और करीब 25 मीटर से अधिक तार क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके कारण इलाके में 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। गुरुवार को कल्याणी देवी उपकेंद्र के एसडीओ ने टीम के साथ दिनभर मरम्मत कार्य कराया। तीन नए खंभे लगाए गए और देर रात बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।वहीं मीरापट्टी इलाके में बुधवार देर रात ट्रांसफॉर्मर में चिंगारी निकलने से केबल जल गई, जिससे पूरी रात बिजली बाधित रही। यह भी पढ़ें- आंधी से खंभों पर गिरे पेड़, उड़ी बिजली दारागंज में भी छोटे-छोटे फॉल्ट के कारण बिजली की आवाजाही लगी रही। शहर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.