मेरठ, फरवरी 9 -- मवाना। नगर के व्यापारियों को बिजली विभाग से जुड़ी अनेक गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन हादसों का खतरा बना हुआ है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। व्यापारियों के अनुसार नगर में कई स्थानों पर बिजली के खंभे तिरछे हो चुके हैं। 11 हजार वोल्ट की लाइन के नीचे सुरक्षा के लिए डाली जाने वाली जाली नहीं लगाई गई है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों की जान जोखिम में है। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन मवाना अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने बताया कि नवंबर 2025 से लगातार तहसील दिवस में दी गई शिकायतों का बिजली विभाग के अफसरों द्वारा अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया, इस कारण वे 11 फरवरी को मेरठ डीएम से मिलकर सभी शिकायतें उनके समक्ष रखेंगे। नगर के अनेक व्यापारियों ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.