पूर्णिया, जून 25 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा फीडर क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लगातार बिजली कटौती, कम वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उमस भरी गर्मी में लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ रहा है। हरदा फीडर के अंतर्गत हरदा, गंगेली, कबैया, रहुआ, सतकोदरिया सहित कई पंचायतों के उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शीघ्र सुधार की मांग की है। उपभोक्ता अंकित कुमार, अरविंद मंडल, रणधीर कुमार सिंह, मिथुन कुमार, सुबोध ठाकुर, ललन कुमार और जलील बैठा ने बताया कि बिजली जाने के बाद घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं होती है। यह भी पढ़ें- बिजली व्यवस्था पर उपभोक्ताओं ने जताया आक्रोश विशेष रूप से शाम से रात के बीच 10 से 12 बा...