शाहजहांपुर, जून 16 -- शाहजहांपुर। बिगड़ती विद्युत व्यवस्था, लगातार बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर को लेकर व्यापारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर शाहजहांपुर के अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण-द्वितीय को ज्ञापन सौंपकर जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। सचिन बाथम ने कहा कि भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता और व्यापारी दोनों परेशान हैं। कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों की लीडें फुंकने और जर्जर तारों के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग को जर्जर लाइनें और अंडरलोड ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विशेष बजट मिलने के बावजूद समय पर कार्य ...