बिजली व्यवस्था ध्वस्त, करीब 100 गांवों में आपूर्ति बाधित
गंगापार, मई 14 -- बुधवार शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने बारा एवं शंकरगढ़ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए तथा आपस में उलझ जाने से आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 100 गांव अंधेरे में डूब गए। प्रभावित गांवों में गाढ़ा, कटरा, बिहरिया, जनवा, हडही, आमगोदर, रमना, भैंसहाई समेत आसपास के कई गांव शामिल हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल रहने से ग्रामीणों की दिक्कतें और बढ़ गईं। जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर खराबी दूर करने में जुट गई। विभागीय कर्मचारियों द्वारा टूटे तारों को ठीक करने और आपूर्ति बहाल करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।विद्युत विभाग के कर्मचारिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.