धनबाद, दिसम्बर 23 -- चासनाला, प्रतिनिधि लचर बिजली व्यवस्था से परेशान लोगों ने सोमवार को बीसीकेयू के बैनर तले डिगवाडीह सब स्टेशन एवं बीसीसीएल के डीजी सब स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने नुनुडीह, डिगवाडीह, भौंरा सहित अन्य क्षेत्र की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बीसीकेयू नेता सबूर गोराई ने किया। कहा गया कि जल्द मांगो पर पहल नहीं की गई, तो तो बाध्य होकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। लोदना क्षेत्र के डीजी सबस्टेशन को पत्र भी सौंप गया। मौके पर पूर्व पार्षद बिरेन गोराई, पलटू महतो, ठाकुर मोदी, अजय बाउरी, हेमंत कुमार, संतोष बाउरी, केदार पांडेय, जलेश्वर बाउरी, मनोज बाउरी, बिजली हाड़ी, ललिता हाड़ी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.